2027 वनडे वर्ल्ड कप कब होगा शुरू? महात्मा गांधी से खास कनेक्शन, ICC प्लान क्यों बदल रहा?
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का इरादा वर्ल्ड कप 8 अक्टूबर से शुरू करने का था। पहले हफ्ते में यानी 1 से 7 अक्टूबर तक वार्मअप मैच कराने का प्लान था। हालांकि, आईसीसी अब अपना प्लान बदलने पर विचार कर रहा। आगामी वनडे वर्ल्ड कप महात्मा गांधी की याद में 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर हुआ था। उनका साउथ अफ्रीका से गहरा नाता था। भारत की आजादी के आंदोलन के शिल्पकार महात्मा गांधी ने साउथ अफ्रीका में 21 साल बिताए थे।फाइनल इस तारीख को हो सकता क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर, 2027 गांधी जयंती के दिन शुरू होने की उम्मीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.