नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि की चाल बड़ा बदलाव लेकर आएगी। शनि देव जून में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। 20 अक्टूबर 2027 को शनि वक्री होकर वापस मीन राशि में लौट जाएंगे। इससे वृषभ राशि वालों को साढ़ेसाती से अस्थायी राहत मिल जाएगी। यानी कुछ महीनों के भीतर ही इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होकर रुक जाएगी। हालांकि, फरवरी 2028 में शनि के दोबारा मेष राशि में प्रवेश करने पर यह फिर शुरू होगी।कब शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती? पंचांग गणना के अनुसार, शनि 3 जून 2027 को सुबह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन के साथ वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष में शनि को एक राशि से ...