लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि बंगाल से मिली वोट की चोट से विपक्ष बौखलाया हुआ है। चौधरी ने कहा कि बंगाल की जनता ने वोट की जो चोट दी है, उसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हौसले इस कदर पस्त हैं कि अभी से हार के बहाने गढ़ने में जुट गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लिखा कि चाहे जितने भी बहाने बना लें, 2027 में यूपी की जनता इस बार सपाइयों की भय की दुकान पर हमेशा के लिए अलीगढ़ी ताला लगाने का मन बना चुकी है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने पश्चिम बंगाल में यूपी जैसी वोट डकैती की : अखिलेश यादव उन्होंने कहा कि सत्ताइस में सपा साफ हो जाएगी। यह भी पढ़ें-...