मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। कांग्रेस के नवनियुक्त पश्चिमी जोन प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य ने कहा कि साल 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है। हालांकि विधानसभा चुनाव में गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन गठबंधन से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। मजबूत संगठन होने पर ही सीटों के बंटवारे में पार्टी को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिल सकेगी। पश्चिमी जोन का प्रभारी बनाए जाने के बाद संजीव आर्य ने मंगलवार को शहर पहुंचे और ट्रांसपोर्टर नगर स्थित हाजी जुनैद इकराम फार्म हाउस पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की पहली संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त कथित हिटलरशाही के खात्मे के लिए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। संजीव आर्य ने बताया कि संगठन सृजन अभियान पूरा होने के बा...