नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- शनि देव को न्यायाधीश कहा जाता है। शनि 2027 में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि मेष राशि में जाएगें। शनि के राशि बदलने से शनि की साढ़ेसाती का पूरा समीकरण बदलेगा। साल 2027 में कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी और एक नई राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इससे कई राशियों के लिए बदलाव आएंगे, लेकिन जिस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी, उसके इसके पहले, दूसरे और तीसरे चरण में प्रभाव झेलने होंगे। हर चरण ढ़ाई साल का होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि किस राशि पर साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी और इसके विभिन्न चरणों में इस पर क्या प्रभाव होगें और इनको इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए।कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती साल 2027 में खत्म होगी आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती कुंभ राशि से साल 2027 में खत्म हो जाएगी। इस र...