बिजनौर, मार्च 19 -- नजीबाबाद। भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं धामपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल ने भाजपा के नवमनोनीत जिला महामंत्री बलराज त्यागी एवं जिला मंत्री मोनिका शर्मा यादव को शाल, पटका एवं पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया लीना सिंघल ने पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आगामी 2027 के आरम्भ में होने वाले विधान सभा चुनाव में नजीबाबाद एवं जनपद बिजनौर की आठों विधान सभा में शानदार विजय प्राप्त होगी। इस अवसर पर लीना सिंघल ने जिला कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, संदीप तायल, सुधीर भूईयार, मनिषा सैनी, जुगनेश चैधरी, विक्रांत चैधरी, विरेन्द्र शर्मा, मुकुल रंजन दीक्षित एवं नजीबाबाद नगर पालिका एवं सहानपुर तथा जलालाबाद नगर पंचायतो में मनोनीत सदस्यों को ब...