पटना, मार्च 11 -- Bihar News: बिहार में हवाई सेवा को तेजी से विकसित करने की दिशा में अगले साल यानी 2027 तक एक और एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इसके लिए टेंडर निकाल लिया है। इसके जरिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिम चंपारण जिले में वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य किया जाएगा। सरकार ने प्रोजेक्ट शुरू करने के 11 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अनुमान है कि अगले साल तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के लिए एएआई ने कुल 38.64 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की है। इसमें टर्मिनल बिल्डिंग, फायर स्टेशन, एटीसी टावर और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। वाल्मीकि नगर में पहले से हवाई अड्डा बना हुआ है। मगर यह चालू स्थिति में नहीं है। यहां से यात्री विमान शुरू करने के लिए सरकार की ओ...