लखनऊ, जून 18 -- UP Vidhansabha Election 2027: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, सपा और बसपा समेत सभी छोटे-बड़े दल तैयारियों में जुट गए हैं। 2022 में हारी सीटों पर भाजपा-सपा कब्जा जमाने के लिए रणनीति बना रही है तो वहीं बसपा पूर्वांचल में दोनों दलों का समीकरण बिगाड़ने की पूरी तैयारी में हैं। इसको लेकर बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने कमर कस ली है। सूत्रों की मानें तो 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर अतुल राय एंट्री करते हैं तो भाजपा औ सपा दोनों ही दलों की मुसीबत बढ़ सकती है। चूंकि पूर्वांचल की आधा से ज्यादा सीटों पर अतुल राय की अच्छी पकड़ मानी जाती है। अभी हाल ही में अतुल राय मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके हैं। मऊ जिले की घोसी संसदीय सीट से सांसद रह चुके अतुल राय की प...