कानपुर, मई 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 2027 के विधानसभा चुनाव में उप्र के मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बनेंगे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में बयार बह रही है। भाजपा की सरकार से जनता ऊब गई है। यह बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। गुरुवार को कानपुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने काकादेव डॉ. आनंद झा के घर आए थे। इससे पहले सपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गंगा पुल पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सबको मिल कर संघर्ष करना है। इन बेईमानों को बेनकाब करके सत्ता से बाहर करेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक कल्लू यादव, जैन यादव, हरिओम पांडेय, ऋषि दुबे, सुरे...