इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। मैं पहले भी प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री जैसे अहम पदों पर रह चुका हूं। अब पद की कोई लालसा नहीं है। वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2007 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना है और वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह बातें सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी। जसवंतनगर में एक निजी कार्यक्रम में आए सपा नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा की सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। यह भी पढ़ें- भाजपा संगठित गिरोह, सपा से दुश्मनों जैसा व्यवहार करती है: अखिलेश यादव किसी भी वर्ग का व्यक्ति अप...