मुंगेर, अप्रैल 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। (इम्तेयाज आलम) पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर में तीसरे सबसे बड़े कोचिंग डिपो और फ्रेट एग्जामिनेशन यूनिट का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना पूर्ण होने पर क्षेत्र में रेलवे की परिचालन क्षमता और तकनीकी दक्षता में बड़ा बदलाव आएगा। वर्तमान में जमालपुर रेलवे स्टेशन प्रशासन की देखरेख में डीजल शेड और बरियाकोल सुरंग के समीप निर्माण कार्य जारी है। अर्द्धनिर्मित स्थल पर ही हर महीने 40 से अधिक मालगाड़ियों का फ्रेट एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। रेलवे ठेकेदारों द्वारा यहां आधुनिक भवन, शेड और सात नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से पांच लाइनों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक लाइन का उपयोग ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.