2027 चुनाव से पहले ऐक्शन में चुनाव आयोग, पांच राज्यों के लिए खास आदेश; जानिए क्या
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- चुनाव आयोग ने ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। यह आदेश पांच राज्यों के लिए जारी किया गया है। यह राज्य हैं, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड। आयोग ने इन राज्यों में चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन राज्यों में चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को एक जिले में तीन साल से अधिक समय तक न रखने का निर्देश चुनाव आयोग ने दिया है। अपने निर्देश में आयोग ने साफ किया है कि अपने गृह जिले में तैनात अधिकारियों को वहां से हटाया जाएगा। इसके अलावा, पिछले चार साल में किसी जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों का भी तबादला करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.