2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ कर देगी जनता, सीएम योगी का दावा
लखनऊ, अगस्त 23 -- CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर गरीबों को अपने एजेंडे में जगह नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को हमेशा के लिए 'साफ'कर देगी। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'बबुआ' (बच्चा) कहकर संबोधित किया और कहा, आज आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया का बयान पढ़ा होगा। बबुआ ने कहा है कि जब हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा कि सपा इसलिए सपा है क्योंकि जनता उसे अगले चुनाव में हमेशा के लिए साफ कर देगी। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने अपने परिवार के हितों के लिए गरीबों का शोषण किया, प्रदेश को लूटा और उसे 'गुंडा प्रदेश' बना दिया था। उन्होंने कहा कि पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.