प्रयागराज, मार्च 7 -- शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा (मध्य प्रदेश) जाते समय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का प्रयागराज जंक्शन पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। डबल इंजन की सरकार में विकास की बयार बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कल जो भारत आयात पर निर्भर था, आज वही मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का ग्लोबल पॉवर हाउस है। स्वागत करने वालों में विधायक पीयूष रंजन निषाद, डॉ. शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, संजय राजन, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, मयंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.