उरई, अगस्त 10 -- उरई, संवाददाता। जब से प्रदेश, देश में भारतीय जनता पार्टी आई हैं, तब से देश के हालात खराब है। कानून व्यवस्था से लेकर बेरोजगारी, अपराध, स्वास्थ्य सेवाएं सब बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। सरकार पीडीए के लोगों को पुरानी व्यवस्था से जोड़ने के लिए संविधान विरोधी काम कर रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में पीडीए के लोग भाजपा सरकार को छलावा का मुंहतोड़ जबाव देंगे। यह बात मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी सपा मिठाई लाल भारती ने कहीं। वह संविधान बचाओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को सपा कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की मौजूदगी में संविधान बचाओ पीडीए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा, भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती हैं, इसलिए लगातार षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। ...