प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। राधाकांत ओझा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सोमवार को सूचना मिलने के बाद राधाकांत ओझा सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय गए और उसके बाद सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान राधाकांत ओझा ने मीडिया से कहा कि वे भाजपा संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं की चिंता हर दम करता है। छह महीने से दिल्ली और तीन महीने से लखनऊ नहीं गया। यह भी पढ़ें- कौन हैं रामप्रताप सिंह चौहान जिन्हें भाजपा ने राज्यसभा के लिए चुनाव? 2017 में पहुंचे थे विधानसभा भाजपा ही एक ऐसी...