मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: यूपी के मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने शुक्रवार को मेरठ दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की स्पष्ट रणनीति साझा की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट देगी। उन्होंने कहा, राजनीति में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। वे आश्वस्त हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कमिटमेंट किया है, वह जरूर पूरा होगा। सदन में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनि...