सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने खैराबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सेन्ट्रल प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नियाज हुसैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से जुट जाना है, क्योंकि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इस अवसर पर महमूदाबाद से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर दीपक वर्मा को ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही विधानसभा महमूदाबाद प्रभारी अब्दुल मतीन और विधानसभा अध्यक्ष जमीर अहमद के नामों की भी औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान अमरदीप सिंह, यासीन खान, ...