लखनऊ, मई 30 -- Chandrashekhar Azad News: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। 2027 के चुनाव को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना संसद चंद्रशेखर आजाद भी कमर कस ली है। शनिवार को लखनऊ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चार जून को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजार ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। सांसद ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में अपराधों का बोलबाला है। भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भीषण गर्मी में यूपी की जनता बिजली कटौती से त्रस्त है। सांसद ने कहा, इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आजाद समाज के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। चं...