गंगापार, जुलाई 18 -- आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने शनिवार को करछना में शक्ति प्रदर्शन के साथ संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। कैथी चौराहे स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद डॉ. पल्लवी पटेल ने करछना, बारा, मेजा और कोरांव विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के गठन की समीक्षा की। कुछ स्थानों पर संगठनात्मक कार्य अधूरे मिलने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द गठ...