गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने पूर्वांचल में संगठन को सक्रिय करने पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल 27 सितंबर रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे एनेक्सी भवन (सर्किट हाउस) में गोरखपुर क्षेत्र के 12 संगठनात्मक जिलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ उनकी अहम बैठक होगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने हैं।बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के सभी विधायक, 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, विधान परिषद सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में संगठन की नब्ज टटोलेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त श...