2027 की कोर्ट अवकाश तालिका में पर्वों को शामिल करने की मांग
आरा, सितम्बर 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार के व्यवहार न्यायालयों की वर्ष 2027 की प्रस्तावित अवकाश तालिका में शीतकालीन अवकाश के पुनर्समायोजन की मांग उठी है। अधिवक्ता संघ भोजपुर, आरा और पटना हाईकोर्ट के समक्ष इस संबंध में पहल की गई है। अधिवक्ता आदित्य नारायण शर्मा ने 17 सितंबर को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को आवेदन देकर 26 से 31 दिसंबर तक के छह दिवसीय शीतकालीन अवकाश के स्थान पर महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक अवसरों को अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया। 18 सितंबर को महानिबंधक, पटना हाईकोर्ट को भी स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजा गया है। साथ ही इस आशय का आवेदन पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राय ने भी दिया है। प्रस्ताव में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन और शारदीय नवरात्र के महत्वपूर्ण दिनों को अवकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.