मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों के नए दांव देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस ने अपने संगठन में बदलाव से पूरब से पश्चिम तक अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद की है। कांग्रेस सपा सहयोगी दल हैं पर कांग्रेस यह साबित करना चाहती है कि वह यूपी में सपा की जूनियर पार्टनर बन कर रहना नहीं चाहती। भले ही बाकी दल इस नए प्रयोग से कोई फर्क नहीं जैसे बयान दे रहे हों पर कांग्रेस ने एक साथ कई निशाने साधे हैं। मोना मिश्रा और इमरान मसूद की जोड़ी के जरिए वह अपना खोया सवर्ण वोट वापस पाने और मुस्लिम मतों में मजबूत हिस्सेदारी पाने की जुगत में हैं। विगत 2024 के लोक सभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी थीं पर अब 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सौ सीटें मांग सकती है। नई प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना ने पदभार...