नई दिल्ली, जनवरी 8 -- ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के उम्रदराज खिलाड़ियों का समूह 2027 एशेज खेलने को लेकर उत्सुक है लेकिन वह खुद को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह उस सीरीज का हिस्सा हो पाएंगे या नहीं क्योंकि तब तक वह 38 के हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में सबसे उम्रदराज टीमों में से एक टीम के साथ जीत हासिल करते हुए एशेज पर 4-1 से कब्जा जमाया। टेस्ट इतिहास में अब तक सिर्फ सात बार कोई टीम 30 से अधिक की उम्र के 10 खिलाड़ियों के साथ खेली है और ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में दो बार (पर्थ और सिडनी में) ऐसा किया। अन्य पांच बार ऐसा करने वाली टीम इंग्लैंड थी जो 1909 से 1926 के बीच 30 से अधिक की उम्र के 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी। इस सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया में शामिल उम्रदराज खिलाड़ियों पर स...