जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- इस वर्ष 2025 में आखिरी शादी का मुहूर्त 6 दिसंबर को रहेगा, जिसके बाद अब विवाह योग्य तिथियां अगले साल ही मिलेंगी। 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी और इसके चलते एक माह तक कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। वर्ष 2026 की शुरुआत शुभ कार्यों की दृष्टि से धीमी रहेगी, क्योंकि जनवरी में एक ओर खरमास रहेगा और दूसरी ओर शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। वर्ष 2026 का पहला शादी विवाह का मुहूर्त 5 फरवरी को रहेगा। जनवरी में विवाह के लिए कोई शुभ तिथि नहीं मिलेगी। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि विवाह के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदय होना अनिवार्य है। यदि गुरु या शुक्र में से कोई एक भी अस्त रहता है तो विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास समाप्त होगा, लेकिन सूर्य अस्त रहने के कारण जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.