रांची, मार्च 10 -- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन अल्पसूचित प्रश्न के दौरान विधायक सरयू राय के नक्सल समस्या से जुड़े प्रश्न पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य में 10-15 सालों की अपेक्षा काफी कम माओवादी बचे हैं। हमारी सरकार की सरेंडर पॉलिसी भी बेहतर रही है। लोग लगातार इसका फायदा उठा रहे हैं। भटके लोगों को जल्द से जल्द मुख्यधारा में लाया जाएगा।वर्तमान में राज्य में कुल कितने माओवादी सक्रिय सरयू राय ने सारंडा इलाके में लगातार नक्सल वारदात व अभियान से जुड़ा सवाल पूछा था। जवाब में राज्य सरकार ने बताया कि केंद्रीय व राज्य बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में कुल 55 माओवादी सक्रिय हैं। सारंडा में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2026 में 17 नक्सलियों को अभियान के दौरान मार गिराया गया। इस द...