नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- 2026 की शुरुआत में शनि मीन राशि में रहेंगे। 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी हुए थे और साल 2026 की शुरुआत में भी वहीं मार्गी रहेंगे। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को शनि मीन में ही वक्री हो जाएंगे और 11 दिसंबर को फिर से मार्गी स्थिति में लौटेंगे। साल की शुरुआत में शनि की मार्गी चाल योजनाओं और रुके कामों को गति दे सकती है। वर्ष के मध्य में वक्री चाल चीजों को दोबारा सोचने, सुधार करने और आत्ममंथन का समय बना सकती है। आइए जानते हैं, 2026 में सभी 12 राशियों पर शनि का क्या प्रभाव रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल.मेष राशि कुछ अतिरिक्त खर्च और आत्मचिंतन बढ़ सकता है। परिवार और धन से जुड़े मामलों में संयम की जरूरत रहेगी। कामकाज में शुरुआत थोड़ी धीमी पर बाद में सुधार संभव। जुलाई-दिसंबर के बीच पुराने कामों और रिश्तो...