देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। वर्ष 2026 नगर पालिका परिषद देवरिया के सफाई अनुभाग के लिए उम्मीदों से भरा होगा। इस वर्ष शहर के भुजौली कालोनी स्थित एमआरएफ सेंटर परिसर में बन रहा सफाई अनुभाग का कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें सफाई अनुभाग को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस कार्यालय के बनने से सफाई से संबंधित कार्यों को करने एवं सामानों को रखने में काफी सुविधा होगी। नगर पालिका परिषद देवरिया में 33 वार्डों हैं। इन वार्डों में सफाई का कार्य नगर पालिका के सफाई अनुभाग के देख- रेख में कराया जाता है। इसके अलावा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जो भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं, वे भी सफाई अनुभाग ही करता है। नगर पालिका के पुराने भवन में इन दिनों सफाई अनुभाग का कार्यालय स्थित है, यह भवन पुराना होने के साथ ही दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है, ...