नई दिल्ली, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग की चपेट में आने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं इतने ही आग में झुलस गए। मैक्स अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि 7 लोग वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली में साल 2026 में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के डेटा के मुताबिक दिल्ली में जनवरी से 27 मई तक कुल 45 लोगों की मौत आग की चपेट में आने से हुई। अब मालवीय नगर की आग की घटना में 21 लोगों की मौत और 28 मई को हौज खास इलाके में पूर्व आईएएस की एसी ब्लास्ट के बाद आग की चपेट में आने से हुई मौत को जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 67 पर पहुंच चुका है। वहीं आज के हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर है, तो ऐसे में हो सकता है कि ये आंकड़ा और बढ़े। यह भी पढ़ें- खिड़की से ...