मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- आगरा जोन के नोडल अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) मेरठ डा. के. इलंगो ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। शनिवार को समीक्षा में भूमि चयन, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतवार एवं नगरीय निकायवार माइक्रोप्लान, पीएमएस पोर्टल पर पॉलीगान अपलोडिंग, पौधशालाओं में थैला भराई और पौध उगान की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएफओ मैनपुरी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि वर्षाकाल 2026 के लिए वन विभाग का लक्ष्य 6.63 लाख पौधे तथा अन्य विभागों का लक्ष्य 27.74 लाख पौधे है। कुल 34.37 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कर स्थल चयन की कार्रवाई शुरू की गई है। लगभग 549 ग्राम पंचायतों और 10 नगरी निकायों के माइक्रोप्लान तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करना शुरू ...