धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो डॉ रामकुमार सिंह ने कहा कि वर्ष-2026 महाविद्यालयों के विकास का वर्ष होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय दोनों को तैयारी करनी होगी। कुलपति मंगलवार को आरएसपी कॉलेज झरिया (बेलगड़िया) का निरीक्षण कर रहे थे। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीलेश सिंह, विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ मुकुंद रविदास, स्टेट ऑफिसर डॉ मंतोष पांडेय आदि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। डॉ सत्यम चटर्जी ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें महाविद्यालय की भौगोलिक विशेषताओं, संक्षिप्त इतिहास एवं वर्तमान शैक्षणिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने प्राचार्य को आश्वस्त करते हुए कह...