नई दिल्ली, अगस्त 21 -- साल 2026 के कुछ महीने ही अब बाकी हैं। ऐसे में नौकरी, कारोबार और पैसों को लेकर कई लोगों की नजर आने वाले समय पर है। हर राशि के लिए ग्रहों की स्थिति एक जैसी नहीं रहती। यही वजह है कि किसी के लिए समय सामान्य रहता है तो किसी को आर्थिक मामलों में राहत मिलने लगती है।ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल खत्म होने तक का समय धन के मामले में अच्छा रह सकता है। इन तीनों राशियों के जातकों को काम में फायदा मिलने के साथ आमदनी बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। पहले से चल रही पैसों की परेशानी भी कुछ हद तक कम हो सकती है।मिथुन राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक फायदा मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला समय कामकाज के लिहाज से बेहतर रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फाय...