कटिहार, दिसम्बर 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में अगली बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के रूप में वर्ष 2026 का पंचायत चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस बार पंचायत चुनाव में पहली बार मल्टी पोस्ट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित हो सकेगी। इस बार पंचायत चुनाव में एक कंट्रोल यूनिट (सीयू) के साथ छह बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। यानी मतदाता एक ही जगह पर जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया, सरपंच, पंच और वार्ड सदस्य सभी छह पदों के लिए मतदान कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि कदाचार की आशंका भी काफी हद तक कम होगी। चुनाव में परिसीमन और आरक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.