देवघर, अगस्त 8 -- देवघर कार्यालय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुरूआती सप्ताह में बाबानगरी आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की संख्या में गत वर्ष की तुलना में काफी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 के श्रावणी मेला के शुरूआती एक सप्ताह में कुल 8 लाख 70 हजार 53 कांवरियों ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया था। वहीं बात अगर 2026 के श्रावणी मेला के शुरूआती एक सप्ताह की करें तो आंकड़ों के अनुसार 10 लाख 5 हजार 885 कांवरियों की ओर से जलार्पण किया जा चुका है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष पहले सप्ताह में 1 लाख 35 हजार 832 अधिक कांवरियों ने जलार्पण किया। उस अनुसार पिछले वर्ष की तुलना करीब 15.61 प्रतिशत अधिक कांवरिए मेला के शुरूआती एक सप्ताह में बाबानगरी आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ का जलाभिषेककांवरियों की आय म...