पाकुड़, मार्च 11 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रामाकूड़ा में 15 वें वित्त आयोग की राशि से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बनाई गई नाली जर्जर अवस्था में है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बनी ये नाली वित्तीय वर्ष 2025-26 में जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल रामाकूड़ा में जल निकासी की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 15 वें वित्त आयोग की राशि से लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद नाली की स्थिति खराब होने लगी और अब वित्तीय वर्ष 2025-26 तक नाली कई जगहों पर टूट-फूट कर जर्जर हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके कारण इतनी कम अवधि में ही नाली खराब हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.