मोतिहारी, अप्रैल 5 -- चकिया। चकिया थाना क्षेत्र के गवंद्रा स्थित मदरसा इस्लामिया बागे रेसालत मदरसा एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया है। इससे पहले 2023 में एटीएस और स्थानीय पुलिस ने इसी मदरसे से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के मास्टर ट्रेनर सुल्तान उस्मान खान उर्फ याकूब खान (निवासी इमादपट्टी) को गिरफ्तार किया था। चकिया और मेहसी में पीएफ़आई मॉड्यूल से जुड़े कई मामलों की जांच एनआईए पहले से ही कर रही है। रविवार को छापेमारी के दौरान हथियार बरामद होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...