देवरिया, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर(देवरिया), नन्द किशोर गांधी। वर्ष 2023 में रुद्रपुर में कचरे के ढेर में सड़क के किनारे आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भी रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझना नाला के पुल के पास ही हादसा हुआ था। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझना पुल के पास नगर पंचायत का कचरा गिराया जाता है। 2023 में भी जोगिया बुजुर्ग गांव के पास से गेहूं का डंठल जलाने से कई खेतों में आग पकड़ ली। तेज पछुआ हवा के चलते आग की पलटें रुद्रपुर नगर से सटे खजुहा गांव तक आ गईं। इसी बीच मझना नाले के पास कचरे में आग पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- देवरिया में गेहूं के डंठल में लगाई थी आग, बाइक सवार पिता की जलकर मौत, मासूम बेटा बाल-बाल बचा आग की लपटों और धुएं से मझना पुल के पास अंधेरा छा गया। इसी दौरान गोरखपुर जनपद के गजपुर गांव के रहने वाले गुलाब कसौ...