गुड़गांव, मार्च 6 -- उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, नए भवन के लिए भेजी मांग 100 कमरों वाला छात्रावास वर्ष 2020 से बंदसात हजार छात्रों वाले कॉलेज में छात्रावास की कमीगुरुग्राम, संवाददाता। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में वर्ष 2020 से बंद पड़े छात्रावास को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि छात्रों को दोबारा छात्रावास की सुविधा मिल सके। छात्रावास बंद होने के बाद बाहर से आने वाले छात्रों को रहने की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।करीब 7 हजार छात्रों वाले कॉलेज में छात्रावास की जरूरत:कॉलेज में करीब 7 हजार छात्र- छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं...