जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। कदमा थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से लंबित एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शास्त्रीनगर निर्मल नगर निवासी संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय कुमार सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए कदमा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पुराने मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.