झांसी, अक्टूबर 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी और उरई में अपने संबोधन के दौरान पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। गुरुवार को झांसी के भानी देवी इंटर कॉलेज के खेलकूद समापन समारोह में पहुंचे सीएम ने कहा एक समय था जब प्रदेश की पहचान संकट में थी। वर्ष 2017 से पहले यह बीमारू राज्य था। माफिया ने प्रदेश को जकड़ रखा था। दंगाइयों की गिद्ध दृष्टि में प्रदेश जल रहा था। अब प्रदेश माफिया की जकड़ से मुक्त हो चुका है। वहीं, उरई के इंदिरा स्टेडियम में हुई जनसभा में कहा कि 2017 से पहले चाचा-भतीजे प्रदेश में वसूली के लिए निकलते थे पर अब ऐसा नहीं है। जो प्रदेश पहले गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, अब विकास और तरक्की के लिए मशहूर हो रहा है। भानी देवी इंटर कॉलेज के मंच से उन्होंने कहा कि 1947 के बाद तत्कालीन सरकारों को जो करना था, वह उन्होंने नहीं किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.