नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- तेलंगाना के एक रिटायर्ड प्रोफेसर को अपनी पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट के लिए करीब 12 साल तक इंतजार करना पड़ा। लंबे समय तक भुगतान न होने के बाद मामला TGHRC (Telangana Human Rights Commission) तक पहुंचा। आयोग ने अब हैदराबाद के NIMS (Nizam's Institute of Medical Sciences) को प्रोफेसर के बकाया पेंशनरी बेनिफिट (Pensionary Benefits) का निपटारा करने के लिए 3 हफ्ते की समयसीमा दी है। आइए इस मामले को जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- ड्रोन कंपनी ला रही है IPO, जारी किए जाएंगे 3.5 करोड़ नए शेयर, दांव लगाने का मौका मामला NIMS के पूर्व प्रोफेसर ऑफ अनेस्थिसियोलॉजी डॉ. मंथा श्रीनिवास से जुड़ा है। उन्होंने 13 नवंबर 2014 को वॉलंट्री रिटायरमेंट लिया था। इसके बाद उन्हें मिलने वाले पेंशन और अन्य रिटायरमेंट बेनिफिट का मामला लंबे सम...