नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान की सियासत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लेकर विधानसभा में बंटे एक बुकलेट तक का मुद्दा गर्मा गया है। मंत्री अविनाश गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एआई समिट जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय पर देश जहां प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना कर रहा है, वहीं कांग्रेस इसे लेकर अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है। मंत्री गहलोत ने कहा कि "एआई समिट को लेकर देश की जनता सकारात्मक सोच रखती है। भारत तकनीकी रूप से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस के कार्यकर्ता अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे दुनिया के सामने क्या संदेश जाएगा?" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो और ऑडियो संदेश जारी कर ऐसे प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया है। गहलोत ने सवाल किया कि क...