बेगुसराय, जून 12 -- बखरी, निज संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को पूर्व प्रभाव से लागू किए जाने का कड़ा विरोध किया है। महासंघ ने ऐसे शिक्षकों को विधायी एवं नीतिगत संरक्षण प्रदान करने की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह तथा जिला संयोजक देवव्रत कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय तथा 23 अगस्त 2010 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई द्वारा जारी अधिसूचना से प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम उन्हों...