नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- स्मॉलकैप स्टॉक ओसेल डिवाइसेज में तूफानी तेजी आई है। ओसेल डिवाइसेज के शेयर बुधवार को NSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 562.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़े दांव के बाद आई है। दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने स्मॉलकैप मल्टीबैगर कंपनी ओसेल डिवाइसेज पर बड़ा दांव लगाया है। मुकुल अग्रवाल ने ओसेल डिवाइसेज के 13 लाख से ज्यादा शेयर या कंपनी में 7.56 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। ओसेल डिवाइसेज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 657.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 169.60 रुपये है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। 1 साल में 218% उछल गए हैं कंपनी के शेयरओसेल डिवाइसेज (Osel Devices) के शेयर पिछले एक साल में 218 पर्सेंट चढ़ गए हैं। ओसेल डिवाइसेज पर द...