नई दिल्ली, जनवरी 26 -- पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि ओप्पो अपने अपकमिंग फोन - Oppo Find X9s में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे देने वाला है। इस रिपोर्ट के बाद से यूजर इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी फोन के बारे में एक नया अपडेट आया, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है। पॉप्युलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो यह फोन 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा से लैस होगा। इनमें एक मेन कैमरा होगा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। आइए डीटेल में जानते हैं कि लीक में फोन के बारे में क्या जानकारियां दी गई हैं।इन फीचर्स के साथ आएगा फोन लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में कंपनी 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देने वाली है। चारों साइड्स में अल्ट्रा-नैरो बेजल्स के लिए फोन में LIPO पैक...