नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- OnePlus अपने पोर्टफोलियों में एक धांसू स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 16 की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। हालांकि, भारत में वनप्लस के टॉप मैनेजमेंट में हो रहे सभी बदलावों के बावजूद, अभी तक हमें यह नहीं पता है कि OnePlus 16 भारतीय बाजार में लॉन्च होगा या नहीं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि इस फोन से जुड़ी लीक की जानकारी किसी भी तरह से कम शानदार है। एक दमदार टेलीफोटो सेंसर से लेकर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर तक, अफवाहों के मुताबिक इस फोन में ये सब कुछ होगा। चलिए, अब इस फोन से जुड़ी लीक हुई जानकारियों पर एक नजर डालते हैं। खरीदने का प्लान है, तो आप भी देखें इस फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है...OnePlus 16 की खासियत (लीक के अनुसार) OnePlus 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन जेन 6 प्रोसेसर ...