200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Motorola का नया फोन आ रहा भारत, 9 दिसंबर को देगा दस्तक
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन 9 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। कंपनी का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो दूर की चीजों की तस्वीरें लेने में मदद करेगा। इसके साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 7,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। फोन में Bang & Olufsen की ट्यूनिंग वाले स्पीकर और 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा भी किया गया है। Motorola Signature 27 को कंपनी ने ग्लोबल बाजार में पहले ही पेश कर दिया है। अब भारतीय ग्राहकों को इसके लॉन्च का इंतजार है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.