नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी की नई Vivo X500 सीरीज जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से पहले ही इन तीनों फोन की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल Vivo X500 की कीमत भी 1.19 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इस बार Vivo अपनी X सीरीज में पहली बार Pro Max मॉडल भी ला रही है। इस फोन को खासतौर पर कैमरा पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है। Vivo X500 सीरीज के खासतौर पर Pro Max मॉडल में 200MP का Zeiss APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात ...