नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Vivo V70 FE Launched in India: फोटोग्राफी के शौकीन हैं और DSLR जैसी तस्वीरें लेने के लिए दमदार कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो वीवो का नया फोन आपको पसंद आ सकता है। वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V70 FE को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का कैमरा और बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं। वीवो का यह नया फोन 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ आता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में एक बड़ी OLED डिस्प्ले भी है। पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो प्रोसेसर इस फोन को पावर देता है। यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए एलिजिबल है। यह देश में पहले से मौजूद Vivo V70 लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसमें स्टैंडर्ड V70 और V70 Elite वेरिएंट शामिल हैं। कितनी है नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या ख...