नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिवाली के मौके पर नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Excitel ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के Diwali Dhamaka ऑफर के तहत नए ग्राहकों को 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर तीन महीने तक एक्सट्रा इंटरनेट मुफ्त मिल रहा है। इस ऑफर में ग्राहकों को कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला इंटरनेट कनेक्शन लेने का मौका दिया जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए तीन और नौ महीने की सब्सक्रिप्शन वैलिडिटी वाले दो ऑप्शंस पेश किए हैं। Excitel के तीन महीने वाले प्लान की कीमत 3,000 रुपये है। इसके साथ ग्राहकों को दो महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मुफ्त मिलेगी। यानी 3,000 रुपये खर्च करके कुल पांच महीने तक 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह इसकी इफेक्टिव मंथली फीस करीब 508 रुपये बैठती है। यह भी पढ़ें- सि...